एक तस्वीर जिसमें एक आदमी का सर धड़ से कटकर दूर पड़ा है । एक औरत उसके शरीर से लिपटी हुई है। चारों तरफ खून ही खून है, बड़ी भयानक तस्वीर है। तस्वीर के साथ एक मैसेज भी है:
" सुमेरपुर में मुसलमानों ने अपने हिंदू भाई को तलवार से मार डाला, भाइयों यह मैसेज नरेंद्र मोदी व हर ग्रुप में फैला दो आपको भारत माता की सौगंध है।"
तस्वीर के नीचे यह भी लिखा हुआ है कि "हिंदू के नाम पर कलंक है जो इस पोस्ट को शेयर नहीं करें।"
मैंने यह तस्वीर बहुत बार देखा है । सब जानते हैैं कि इस तरह का काम असमाजिक तत्वों का होता है। या आई टी सेल वालों की कारस्तानी होती है, जिनको नफरत फैलाने का वेतन मिलता है, लेकिन यह तस्वीर मेरे गांव के एक ग्रुप में आई, ग्रुप एडमिन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पोस्ट करने वाले को ग्रुप से बाहर कर दिया। जो बड़ा अच्छा सराहनीय क़दम है, लेकिन तस्वीर के बारे में यह बात तो हुई कि तस्वीर पुरानी है, लेकिन यह बात नहीं हुई कि झूठी है। इसलिए मैंने सोचा कि इसकी पड़ताल करनी चाहिए।


0 Comments